Traffic Tail

डीजीपी का डूंगरपुर पुलिस लाईन का दौरा पौधरोपण,वाटर पोंड का निरीक्षण, बच्चों से संवाद

डूंगरपुर/जयपुर राजस्थान पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा मंगलवार को उदयपुर रेंज प्रवास के दौरान डूंगरपुर पुलिस लाइन पहुंचे।

पौधरोपण और वाटर पोंड का अवलोकन

पुलिस लाइन पहुंचने पर डीजीपी ने सबसे पहले पौधरोपण किया।इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन में निर्मित वाटर पोंड का अवलोकन किया।एसपी मनीष कुमार ने प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी दी। डीजीपी ने पोंड के आसपास ओपन जिम की स्थापना,पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था और वॉकिंग पाथ बनाने का सुझाव दिया। साथ ही,उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पोंड क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाए।उन्होंने आरयूआईडीपी और कृषि विभागीय अधिकारियों से भी संवाद करते हुए इसके विकास के लिए किए जाने वाले प्रयासों के बारे में जानकारी  ली।

बच्चों से आत्मीय संवाद

दौरे के दौरान डीजीपी शर्मा ने पुलिस लाइन के आवासीय क्वार्टर में रह रहे बच्चों से आत्मीय संवाद किया।बच्चों ने उन्हें बताया कि क्वार्टर परिसर के पास गंदगी की समस्या है और वर्षा ऋतु में टपकते कई घरों की छतों की मरम्मत की आवश्यकता है।

इस पर डीजीपी ने तुरंत आरआई भैयालाल से जानकारी ली और पुलिस लाइन के लिए मिले 50 लाख रुपये के बजट से प्राथमिकता के आधार पर इन कार्यों को करवाने के निर्देश दिए।

इस मौके पर आईजी गौरव श्रीवास्तव, पुलिस मुख्यालय के डीआईजी कुंवर राष्ट्रदीप,एसपी मनीष कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179