Traffic Tail

जयपुर की राजकीय विद्यालयों की बालिकाओं ने राष्ट्रपति एवं मुख्यमंत्री को बांधा रक्षासूत्र

हिंद रफ्तार जयपुर
रक्षाबंधन के अवसर पर जयपुर की राजकीय विद्यालय की छात्राओं को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को रक्षासूत्र बांधा।बगरू के ग्राम पंवालिया स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की चार छात्राओं को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राखी बांधने अवसर मिला।इस दौरान नोडल प्रिंसिपल पूजा झांझड़िया भी बालिकाओं के साथ मौजूद रहीं।राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राजस्थान सहित देश के 17 राज्यों की चयनित बालिकाओं ने भाग लिया।सांगानेर ब्लॉक की छात्राओं ने राष्ट्रपति को रक्षा सूत्र बांधा और उनकी दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की।

वहीं मुख्यमंत्री आवास में आयोजित रक्षा सम्मान समारोह में पीएम राजकीय आदर्श बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गणगौरी बाजार,महात्मा गांधी राजकीय विधालय जड़िया कॉलोनी राजभवन, शहीद लेफ्टिनेंट अभय पारीक राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधीनगर,महाराजा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय,छोटी चौपड़ की 231 छात्राओं और 8 शिक्षिकाओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को रक्षा सूत्र बांधा।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179