Traffic Tail

Hind Raftar

User banner image
User avatar
  • Hind Raftar

Posts

बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव कमेटी की घोषणा:7 सदस्यों की कमेटी बनाई, जस्टिस जे. आर. मिड्ढा को दी कमान

राजस्थान स्टेट बार काउंसिल के चुनाव के लिए हाई-पावर्ड इलेक्शन कमेटी का गठन किया गया है। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के एक्टिंग सेक्रेटरी विकास ढाका...

राजस्थान में आज आंधी, बारिश और ओले का अलर्ट:कल के लिए भी चेतावनी, जानें- कौनसे जिलों में ज्यादा रहेगा बदले मौसम का असर

राजस्थान के मौसम में आज बदलाव देखने को मिलेगा। दोपहर बाद बीकानेर, जयपुर, अजमेर संभाग के साथ जोधपुर संभाग के जिलों में तेज हवा के...

साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के मामले में पहली FIR:इंजेक्शन लगाने वाले कंपाउंडर के खिलाफ केस, SIT को मिले लापरवाही के सबूतजोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के करीब 20 दिन बाद सोमवार को पहली एफआईआर दर्ज की गई। बोरनाडा पुलिस स्टेशन में साध्वी को इंजेक्शन लगाने वाले कंपाउंडर देवी सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कंपाउंडर पर चिकित्सा नियमों में लापरवाही का आरोप है। अगर आरोप साबित हो जाते हैं तो आरोपी देवी सिंह को 2 साल की सजा हो सकती है। दरअसल, कथावाचक की 28 जनवरी को जोधपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मौत के कारणों की जांच के लिए बनी एसआईटी अब तक साध्वी के पिता, सोशल मीडिया संभालने वाले स्टाफ, रसोइए, कंपाउडर और हॉस्पिटल स्टाफ से पूछताछ कर चुकी है। टीम का दावा- लापरवाही के सबूत दरअसल, 28 जनवरी की दोपहर को साध्वी प्रेम बाईसा की बोरनाडा के आश्रम में तबीयत खराब हुई थी। इलाज के लिए कंपाउंडर देवीसिंह ने उन्हें कुछ इंजेक्शंस लगाए थे। इसी के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी थी। एसआईटी ने मेडिकल बोर्ड से H शेड्यूल के इंजेक्शनों को लेकर सवाल किए थे। इनके जवाब सोमवार दोपहर को ही मिले थे। देवीसिंह से एसआईटी ने 20 दिन में करीब 5 बार पूछताछ की। पूछताछ में लापरवाही के सबूत सामने आए हैं। मामले की जांच के लिए बनी एसआईटी को एसीपी छवि शर्मा लीड कर रही हैं। इन सवालों के जवाब उलझे? कंपाउंडर आश्रम पहुंचा तब साध्वी को हॉस्पिटल ले जाने जैसी स्थिति नहीं थी। इसलिए घर पर इंजेक्शन दिए। इसके बाद ऐसा क्या हुआ कि 20 मिनट में मौत हो गई? अगर तबीयत ज्यादा खराब थी तो इंजेक्शन लगने के बजाय अस्पताल जाने की सलाह क्यों नहीं दी? जबकि कंपाउंडर जानता था कि इंजेक्शन एच शेड्यूल के हैं। साध्वी अस्थमा की मरीज थी तो कंपाउंडर ने। (पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार डाइक्लोफेनिक इंजेक्शन क्यों लगाया? यह था मामला जोधपुर के पाल रोड आरती नगर स्थित आश्रम में 28 जनवरी को साध्वी को सांस लेने में परेशानी हुई। इसके बाद आश्रम पहुंचे कंपाउंडर देवीसिंह ने इंजेक्शन लगाए। बाद में साध्वी की हालत बिगड़ी तो उन्हें प्रेक्षा हॉस्पिटल लाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने डेड घोषित कर दिया। बाद में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। वहीं FSL की रिपोर्ट में सांस संबंधी बीमारी से मौत होना सामने आया। पूछताछ में सामने आया कि एसआईटी की पूछताछ के दौरान देवीसिंह ने हर बार नई कहानी गढ़ी। पहले साध्वी के पिता वीरमनाथ की ओर से उपलब्ध कराई गई 3 महीने पुरानी पर्ची के आधार पर इंजेक्शन लगाने का दावा किया। फिर कहा कि एक मेडिकल स्टोर से खरीदे। हालांकि, स्टोर संचालक ने इनकार किया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार देवीसिंह ने डेक्सेना व डाइक्लोफेनिक इंजेक्शन लगाए थे। H शेड्यूल में वे दवा या इंजेक्शन आते हैं, जो डॉक्टर की लिखी पर्ची पर मिल सकते या लगाए जा सकते हैं। एसआईटी ने बोर्ड से अस्थमा के मरीजों को ये इंजेक्शन देने या नहीं देने, रिएक्शन आदि सहित कई सवाल पूछे थे।

जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के करीब 20 दिन बाद सोमवार को पहली एफआईआर दर्ज की गई। बोरनाडा पुलिस स्टेशन में साध्वी को...

राजस्थान हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:जोधपुर मुख्यपीठ और जयपुर बेंच को करवाया खाली; धमकी भरा मेल मिला

राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर और जयपुर बेंच को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हाईकोर्ट प्रशासन को आज सुबह एक धमकी भरा...

डोटासरा के ‘डुप्लिकेट’ बोले- घर से नहीं निकल पा रहा:लोग बोलते- साहब आ गए, इनके लिए चाय बनवाओ, मैं तो बस एक कैटरिंग वाला

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के डुप्लिकेट नरेश सिंधी इन दिनों चर्चा में हैं। सीकर पहुंचे नरेश सिंधी से भास्कर ने बात की तो उन्होंने...

कंप्यूटर विज्ञान विषय कक्षा 6 से 10 तक न अनिवार्य घोषित, ना ही मार्कशीट में अंक शामिल होंगे

राज्य सरकार ने सोमवार को विधानसभा में स्पष्ट किया है कि कंप्यूटर अनुदेशक कैडर में बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक एवं वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के नवीन पदों...

जन विश्वास संशोधन विधेयक:विपक्ष अड़ा-गेट बंद कर वोटिंग कराओ, सरकार अल्पमत में, भागते पहुंचे विधायक

राजस्थान विधानसभा में सोमवार दोपहर सरकार पहले ही बिल पर अल्पमत में आते आते बची। सरकार की तरफ से सदन में ‘जन विश्वास संशोधन बिल’...

सट्टेबाजी की उड़ान:कबूतरों के पर कतरकर 30 से 60 दिन ट्रेनिंग, विजेता मालिक को मिलते हैं 6 लाख रुपए तक

आसमान में ऊंची उड़ान भरते कबूतरों को देखने वाले शायद यह नहीं जानते कि कई बार यह उड़ान स्वाभाविक नहीं, बल्कि ‘तैयार’ की हुई होती...

जयपुर में 2 वेटरनरी डॉक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार:कम्प्यूटर ऑपरेटर के जरिए ले रहे थे 4 लाख की घूस, बिल पास करने के बदले मांगे रुपए

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जयपुर नगर निगम में दो वेटरनरी डॉक्टरों और एक संविदाकर्मी को 4 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। डॉक्टरों ने...

मंत्री बोले- नेता प्रतिपक्ष के चश्मे को साफ करना चाहूंगा:विधानसभा में ट्रैफिक जाम पर बहस, गृह राज्यमंत्री ने कहा- डोटासर की स्प्रिंग तुरंत चालू हो जाती है

विधानसभा में बजट बहस का आज आखिरी दिन है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के भाषण के बाद दोपहर बाद डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया...