Traffic Tail

बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव कमेटी की घोषणा:7 सदस्यों की कमेटी बनाई, जस्टिस जे. आर. मिड्ढा को दी कमान

राजस्थान स्टेट बार काउंसिल के चुनाव के लिए हाई-पावर्ड इलेक्शन कमेटी का गठन किया गया है। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के एक्टिंग सेक्रेटरी विकास ढाका की ओर से सोमवार को जारी नोटिस के अनुसार कमेटी में सेवानिवृत्त न्यायाधीशों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

स्टेट बार काउंसिल चुनाव के लिए गठित 7 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति में शामिल विधिवेत्ता:

  • चेयरपर्सन: जस्टिस जे. आर. मिड्ढा (रिटायर्ड)
  • सदस्य: जस्टिस महेंद्र माहेश्वरी (रिटायर्ड) और जस्टिस रामचंद्र सिंह झाला (रिटायर्ड)
  • ऑब्जर्वर: जस्टिस मनोज कुमार गर्ग (रिटायर्ड)
  • रिटर्निंग ऑफिसर: डॉ. सचिन आचार्य, सीनियर एडवोकेट
  • सचिव: मधुर भूटानी
  • अतिरिक्त सचिव: ऋतिक सेजवाल

आपत्ति और नामांकन की प्रक्रिया चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए समिति ने कमेटी में शामिल पदाधिकारियों के संपर्क विवरण भी साझा किए हैं। मतदाता सूची या नामांकन फॉर्म से संबंधित किसी भी प्रकार की आपत्ति को ईमेल के माध्यम से रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है। इसके लिए आधिकारिक ईमेल आईडी भी शेयर की गई है।

इसके अलावा बार काउंसिल के सदस्य अपनी किसी भी अन्य बात या प्रतिवेदन को कमेटी तक पहुंचाने के लिए rajasthanbcelection2026@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।

समिति का कार्यालय हाई-पावर्ड इलेक्शन कमेटी का आधिकारिक कार्यालय बार काउंसिल ऑफ राजस्थान, राजस्थान हाईकोर्ट कैंपस, झालामंड, जोधपुर में रहेगा। चुनाव के संबंध में होने वाली सभी आधिकारिक गतिविधियां यहीं से संचालित की जाएंगी।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179