Traffic Tail

चूरू पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 479 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, कंटेनर जब्त

अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चुरु पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक ट्रक कंटेनर से 71.85 लाख रुपए कीमत का 479 किलो अवैध डोडा पोस्त जप्त कर झालावाड़ के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा अवैध मादक पदार्थ, हथियार और संगठित अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चूरू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि वृताधिकारी राजगढ़ के अभिजीत पाटिल आईपीएस निर्देशन में रेंज स्पेशल टीम और पुलिस थाना राजलदेसर की संयुक्त टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।
एसपी यादव ने बताया कि रविवार 30 नवंबर को पुलिस थाना राजलदेसर क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त की तस्करी करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान दिनेश कुमार पुत्र उदयराम (29) निवासी पगरिया ओर बाबूलाल बागड़ी पुत्र रमेशचन्द्र (28) निवासी पिड़ावा जिला झालावाड़ के रूप में हुई।
संयुक्त टीम ने तस्करों के कब्जे से एक ट्रक कंटेनर जब्त किया। कंटेनर की तलाशी लेने पर उसके भीतर छिपाकर रखा गया 479 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद किया गया। एसपी यादव ने बताया कि इस पूरे प्रकरण में गंभीरतापूर्वक अनुसंधान किया जाएगा ताकि अवैध मादक पदार्थ तस्करी के संपूर्ण नेटवर्क का खुलासा किया जा सके और इसमें शामिल अन्य बड़े तस्करों को भी पकड़ा जा सके।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179