Traffic Tail

घुमंतु जाति रोजगार मेले में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया रोजगार के संसाधनों का वितरण आत्मनिर्भरता को उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया प्रमुख लक्ष्य

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज जयपुर के जयसिंहपुर खोर क्षेत्र में घुमंतु जाति उत्थान न्यास द्वारा आयोजित “घुमंतु जाति रोजगार मेले ” में शिरकत की।इस अवसर पर उन्होंने घुमंतु समाज के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक रोजगार संसाधनों का वितरण किया और सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिया कुमारी ने कहा कि घुमंतु समाज को रोजगार के माध्यम से अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर मिलना बेहद खुशी की बात है।उन्होंने कहा, “मैं आपके परिवार की सदस्य हूँ और आपके लिए जो भी संभव होगा,हमेशा पूरा प्रयास करूंगी। आने वाले बजट में भी ऐसी अनेक योजनाएँ लाने का प्रयास रहेगा जिससे समाज के लोगों को अधिक लाभ मिल सके।”

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भामाशाहों और विदेशों में रहने वाले भारतीयों से भी आह्वान किया कि वे घुमंतु परिवारों के सहयोग के लिए आगे आएं।उन्होंने कहा कि सभी मिलकर संकल्प लें कि एक-दूसरे का सहयोग करके समाज को विकसित और सशक्त बनाएं।

साथ ही उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीब और वंचित परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समाज के हर व्यक्ति को अपना दायित्व निभाना चाहिए।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इस मेले को समाज के प्रत्येक परिवार को आत्मनिर्भर,सशक्त और मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।उन्होंने आशा व्यक्त की कि आज प्रदान किए गए संसाधन घुमंतू समाज के लोगों के जीवन में नए अवसरों के द्वार खोलेंगे।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक आदरणीय निम्बाराम, मोती डूंगरी मंदिर के महंत कैलाश शर्मा,कार्यक्रम अध्यक्ष प्रेम भंडारी, हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य, नवीन हिमानी,नवरत्न कंदोई,सायर सिंह, बाबूलाल जुनेजा,प्रताप भानु,महावीर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179