Traffic Tail

अजमेर में पेट्रोल पंप कर्मचारी को पीटा:सिर और हाथ पर आई गंभीर चोट, 9340 रुपए की नगदी लेकर फरार

अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया है। पेट्रोल भरवाने आए दो बदमाशों ने पैसे मांगने पर कर्मचारी पर हमला कर दिया। एक बदमाश ने कर्मचारी के सिर और हाथ पर पंच से वार किया, जिससे उसे चोटें आईं। इसके बाद एक बदमाश 9340 रुपए की नगदी लेकर मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। कर्मचारी की शिकायत पर रामगंज थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रामगंज थाना पुलिस के अनुसार, डुमड़ा गांव निवासी मुकेश पुत्र भंवरलाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़ित ने बताया कि वह बी.पी. पेट्रोल पंप पर काम करता है। नाइट ड्यूटी के दौरान दो लड़के बाइक पर आए और 800 रुपए का पेट्रोल भरवाया। जब उनसे पैसे मांगे गए तो उन्होंने कहा कि टोपी वाला लड़का पैसे दे देगा।

कर्मचारी ने बीच-बचाव करने की कोशिश पीड़ित कर्मचारी ने बताया कि उसी समय एक ट्रक ड्राइवर तेल भरवाने आया और उसने उसे 4500 रुपए दिए। तभी दोनों बदमाशों ने उसके हाथ से पैसे छीन लिए। इसके बाद एक लड़का उसे साइड में ले गया और पंच से उस पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ और सिर पर गंभीर चोटें आईं। बदमाशों ने उसके पास से 9340 रुपए भी छीन लिए। इस दौरान एक अन्य कर्मचारी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की।

इकबाल पैसे लेकर भागा पीड़ित ने पुलिस को बताया कि तभी इकबाल नाम का एक लड़का पैसे लेकर भाग गया, जबकि दूसरे लड़के को वहीं पकड़ लिया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। रामगंज थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179