Traffic Tail

रॉयल्टी नाका कर्मी पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार:हमलावरों ने बाहर से खिड़कियों पर पत्थर फेंके, गेट तोड़ने की कोशिश की ​थी

धौलपुर पुलिस ने रॉयल्टी नाका कर्मी पर हमले के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान भवानी सिंह और योगी उर्फ योगेन्द्र के रूप में हुई है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर की गई।

गिरफ्तार आरोपी भवानी सिंह (36) फागुने का पुरा, थाना नादनपुर, जिला धौलपुर का निवासी है। दूसरा आरोपी योगी उर्फ योगेन्द्र (28) गजपुरा, थाना बाड़ी सदर, जिला धौलपुर का रहने वाला है।

घटना 18 नवंबर 2025 की रात करीब 1 बजे हुई थी। रॉयल्टी नाका कर्मी अनेक सिंह जादौन (47), निवासी पिपरैट, थाना आंगई, जिला धौलपुर ने इस संबंध में पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

अनेक सिंह की रिपोर्ट के अनुसार, एक फॉर्च्यूनर गाड़ी में चार व्यक्ति नाके पर आए थे। उन्होंने खुद को रॉयल्टी ठेकेदार बताया और अनेक सिंह के कमरे से बाहर आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपियों ने उन्हें मारने का प्रयास किया, जिसके बाद अनेक सिंह भागकर कमरे में घुस गए और अंदर से कुंडी लगा ली।

हमलावरों ने बाहर से खिड़कियों पर पत्थर फेंके, गेट तोड़ने की कोशिश की और अनेक सिंह को जान से मारने की धमकी दी। धमकी देते समय एक व्यक्ति ने अपना नाम भवानी सिंह बताया था।

इस मामले में थाना आंगई में मुकदमा संख्या 169/2025 भारतीय न्याय संहिता की धारा 189(2), 115(2), 126(2), 351(2), 352, 333(ग) के तहत दर्ज किया गया था। थानाधिकारी संतोष कुमार उपनिरीक्षक के नेतृत्व में जांच चल रही थी।

जांच के बाद मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी भवानी सिंह और योगी उर्फ योगेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179