Traffic Tail

बेकाबू स्कॉर्पियों ने बाइक को टक्कर मारी, 2 लोग घायल:डिवाइडर क्रॉस करके दूसरी साइड आई, बिजली के पोल में घुसी

सीकर के दादिया थाना क्षेत्र में आदित्य सिटी के पास मंगलवार देर रात एक भयानक सड़क हादसा हो गया। पिपराली चौराहे से नवलगढ़ चौराहे की ओर दौड़ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक बेकाबू हो गई।

डिवाइडर तोड़ते हुए गाड़ी रॉन्ग साइड जा घुसी और सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्कॉर्पियो बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। पोल टूट गया और गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उद्योग नगर थानाधिकारी राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि सूचना मिली कि आदित्य सिटी के पास एक्सीडेंट हुआ है। यहां पहुंचने पर पता चला कि स्कॉर्पियो गाड़ी ने तेज रफ्तार में बाइक को टक्कर मार दी। जहां घटना हुई थी वह दादिया थाना एरिया है। ऐसे में उन्हें भी मौके पर बुलवाया गया।

घटना में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बुडानिया ने बताया कि घटना में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए। जिन्हें लोगों ने ही अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कॉर्पियो गाड़ी पिपराली चौराहे से नवलगढ़ चौराहे की तरफ जा रही थी। जबकि बाइक नवलगढ़ चौराहे से पहले चौराहे की तरफ आ रही थी। स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी ज्यादा तेज थी।

ऐसे में बेकाबू होकर स्कॉर्पियो गाड़ी डिवाइडर पार करके दूसरी तरफ आई और फिर सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। बाइक को टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो गाड़ी सड़क किनारे लगे बिजली के पोल में घुस गई। जिससे उसका आगे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179