Traffic Tail

जयपुर में लिफ्ट के बहाने युवती से रेप:बीच रास्ते में मिला परिचित, श्मशान के पास छोड़कर भागा

जयपुर में परिचित युवक के लिफ्ट के बहाने युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। काम से जाते समय रास्ते में मिला आरोपी धोखे से उसे सुनसान जगह ले गया। रेप कर धमकाकर श्मशान के पास छोड़कर भाग निकला। कानोता थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (कानोता) हिम्मत सिंह कर रहे है।

पुलिस ने बताया- सीकर की रहने वाली 23 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिचित होने के कारण आरोपी को वह जानती है। वह किसी काम से तुंगा जाने के लिए निकली थी। रास्ते में उसे आरोपी परिचित मिल गया। बीच रास्ते में रोककर आरोपी उससे बातचीत करने लगा। पूछने पर युवती ने तुंगा जाने की बताया।

लिफ्ट देने के बहाने आरोपी ने उसे बाइक पर बैठा लिया। धोखे से सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ जबरन रेप किया। विरोध करने पर धमकी देकर कानोता पुलिया श्मशान के पास छोड़कर भाग गया। कानोता थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179