Traffic Tail

मोदी-भागवत ने पहली बार राम दरबार की पूजा की:रोड शो के बाद सप्त ऋषियों के दर्शन किए, थोड़ी देर में धर्मध्वजा फहराएंगे

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के 673 दिनों बाद PM मोदी राम मंदिर के शिखर पर आज ध्वजारोहण करेंगे। वह राम मंदिर पहुंच गए हैं। यहां मोहन भागवत के साथ पहली बार रामदरबार में पूजा की। फिर रामलला के दर्शन किए।

पीएम ने सप्त ऋषियों के दर्शन भी किए। भगवान शेषावतार लक्ष्मण की पूजा की और जलाशय भी देखा। इससे पहले, PM मोदी ने साकेत कॉलेज से रामजन्मभूमि तक करीब डेढ़ किमी लंबा रोड शो किया। इस दौरान स्कूली छात्रों ने काफिले पर फूल बरसाए और जगह-जगह महिलाओं ने उनका स्वागत किया।

मोदी दोपहर साढ़े 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में ध्वजा फहराएंगे। उनके बटन दबाते ही 2 किलो की केसरिया ध्वजा 161 फीट ऊंचे शिखर पर फहरने लगेगी। इसके साथ ही राम मंदिर को पूर्ण माना जाएगा। संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत करीब 7 हजार लोग मौजूद हैं।

शहर को 1000 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। मंदिर की 5 लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। ATS–NSG कमांडो ने पूरे परिसर को घेर रखा है। इसके अलावा SPG, CRPF और PAC के जवान भी तैनात हैं।

इससे पहले सुबह रामलला की आरती की गई। रामलला ने आज सोने और रेशम के धागों से बने पीतांबर वस्त्र धारण किए हैं। मंदिर पर लगने वाली धर्मध्वजा भयानक तूफान में भी सुरक्षित रहेगी और हवा बदलने पर बिना उलझे पलट जाएगी। इसके दंड पर 21 किलो सोना मढ़ा गया है। ध्वजा 4 किमी दूर से दिखाई देगी।

तस्वीरें देखिए-

मोहन भागवत के साथ पहली बार रामदरबार में पूजा की और आरती उतारी।
मोहन भागवत के साथ पहली बार रामदरबार में पूजा की और आरती उतारी।
पीएम मोदी और मोहन भागवत ने रामलला की पूजा अर्चना की।
पीएम मोदी और मोहन भागवत ने रामलला की पूजा अर्चना की।
पीएम मोदी ने राम मंदिर परिसर को देखा। सप्त ऋषियों के दर्शन किए। भगवान शेषावतार की भी पूजी की।
पीएम मोदी ने राम मंदिर परिसर को देखा। सप्त ऋषियों के दर्शन किए। भगवान शेषावतार की भी पूजी की।
PM मोदी ने साकेत कॉलेज से रामजन्मभूमि तक डेढ़ किमी का रोड शो किया। इस दौरान स्कूली छात्रों ने काफिले पर फूल बरसाए
PM मोदी ने साकेत कॉलेज से रामजन्मभूमि तक डेढ़ किमी का रोड शो किया। इस दौरान स्कूली छात्रों ने काफिले पर फूल बरसाए
यह वही ध्वज है, जो राममंदिर के शिखर पर फहराएगा। इसे गुजरात के 6 कलाकारों ने 25 दिन में बनाया है।
यह वही ध्वज है, जो राममंदिर के शिखर पर फहराएगा। इसे गुजरात के 6 कलाकारों ने 25 दिन में बनाया है।
साधु-संतों ने शंख बजाकर पीएम मोदी का वेलकम किया।
साधु-संतों ने शंख बजाकर पीएम मोदी का वेलकम किया।
Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179