Traffic Tail

एक साल से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:दुष्कर्म का आरोपी और स्थायी वारंटी भी अरेस्ट, दो थानों की पुलिस ने की कार्रवाई

जोधपुर की प्रताप नगर थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर और स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। हिस्ट्रीशीटर करीब 1 साल से फरार चल रहा था। इसके खिलाफ 15 केस दर्ज हैं।

प्रतापनगर थाना अधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर अशोक राव को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड एरिया से गिरफ्तार किया गया। अशोक राव के खिलाफ तीन स्थायी वारंट जारी हो रखे हैं। वह 1 साल से फरार चल रहा था। अशोक राव प्रताप नगर पुलिस थाना का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ लगभग 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसीजेएम कोर्ट नंबर दो जोधपुर महानगर का स्थायी वारंटी आशीष तिलवानी पुत्र अशोक तिलवानी को मरुधर केसरी नगर शोभावतों की ढाणी से गिरफ्तार किया गया।

रेप का आरोपी गिरफ्तार

वही ,एक दूसरे मामले में प्रताप नगर सदर पुलिस ने नाबालिग लड़की से रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रताप नगर सदर थाना अधिकारी गोविंद लाल व्यास ने बताया- गिरफ्तार आरोपी रमजान उर्फ मोहम्मद पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी मजदूर कॉलोनी को गिरफ्तार किया गया है। घटना को लेकर से पूछताछ की जा रही है

पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म का आरोपी।
पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म का आरोपी।
Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179