Traffic Tail

8 करोड़ की एमडीएमए व अफीम बरामद, दो तस्कर पकड़े, कार जब्त

जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फलोदी पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) फलोदी व थाना लोहावट की संयुक्त कार्रवाई में 4.030 किलोग्राम एमडीएमए व 40 ग्राम अवैध अफीम का दूध बरामद किया है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 8 करोड़ रुपए आंकी गई है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर परिवहन में प्रयुक्त दिल्ली नंबर की कार भी जब्त कर ली है।

पुलिस अधीक्षक फलोदी कुंदन कंवरिया ने बताया कि यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी ब्रजराजसिंह चारण व वृत्ताधिकारी लोहावट संग्रामसिंह के सुपरविजन में की गई। डीएसटी के कांस्टेबल सहीराम की सूचना पर सोमवार को सरहद शिवपुरी में दबिश दी गई। यहां क्रेटा कार में आ रहे दीनाराम भादू निवासी पल्ली और श्रवण कुमार मांजू निवासी भाखरी जिला जोधपुर ग्रामीण को दबोच लिया गया। तलाशी में दोनों के कब्जे से 4.030 किलो एमडीएमए और 40 ग्राम अफीम का दूध मिला।

आरोपी श्रवण का है आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में श्रवण कुमार का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। श्रवण कुख्यात गैंग 007 का सदस्य है और उसके खिलाफ पूर्व में लूट व हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले दर्ज हो चुके हैं। पुलिस ने बताया कि वर्तमान में दीनाराम व श्रवण कुमार दोनों ही जल्दी पैसा कमाने की लालच में बालोतरा से यह खतरनाक नशीला पदार्थ खरीदकर लोहावट व फलोदी सप्लाई करने जा रहे थे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच मतोड़ा थानाधिकारी को सौंपी गई है।

फलोदी-लोहावट पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई

पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179