Traffic Tail

सीकर में युवती से रेप की कोशिश:चार लड़कों ने कपड़े फाड़े, चिल्लाने पर भागे आरोपी

सीकर के ग्रामीण क्षेत्र में युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। युवती अपने भाई के खेत पर जा रही थी। इसी दौरान गांव के एक युवक और अन्य तीन लड़के आए। अब युवती ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

युवती ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 17 नवंबर की सुबह 8 बजे के करीब वह अपने घर से भाई के खेत पर जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान रास्ते में उसके गांव का रहने वाला एक लड़का और अन्य दो लड़के आए। जिन्होंने पहले तो युवती को गलत तरीके से छुआ।

रेप करने की कोशिश की

इसके बाद लड़की के कपड़े फाड़ने लगे और रेप करने की कोशिश की। लेकिन जब युवती चिल्लाने लगी तो चारों आरोपी वहां से फरार हो गए। इसके बाद उसके परिजन वहां पहुंचे जो किसी कपड़े से कवर करके युवती को घर पर लेकर आए।

एक अन्य मामले में महिला से छेड़छाड़ हुई

वहीं, सीकर में 29 साल की महिला के साथ छेड़छाड़ का भी मामला सामने आया है। आरोप है कि वह सीकर के एक कस्बे में रहकर दुकान चलाती है। उसे एक लड़का पिछले दिनों से परेशान कर रहा था। जो 19 नवंबर की रात महिला के फ्लैट के बाहर भी आ गया था। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179