Traffic Tail

पुलिस थाना मोती डूंगरी जयपुर पूर्व की अवैध हरियाणा निर्मित अलग-अलग महंगे ब्रांड की अंग्रेजी शराब की बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्यवाही

पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) संजीव नैन IPS ने बताया कि पुलिस आयुक्तालय जयपुर पूर्व में अवैध शराब तस्करी व शराब बिक्री करने वालों की आसूचना प्राप्त कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्यवाही के पुलिस आयुक्त महोदय, सचिन मित्तल आईपीएस एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मनीष अग्रवाल आईपीएस द्वारा निर्देश फरमाये गये थे जिसके फलस्वरूप कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) आशाराम चौधरी RPS एवं सहायक पुलिस आयुक्त गांधी नगर जयपुर पूर्व नारायण कुमार बाजिया RPS के निर्देशन में अजय कांत रतुडी पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना मोती डूंगरी जयपुर पूर्व के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।

गठित टीमों द्वारा अवैध हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब ब्रिकी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु आसूचना प्राप्त कर लगातार निगरानी रखी जाकर थाना मोती डूंगरी जयपुर पूर्व के मकान न. 484 बीस दूकान आदर्श नगर जयपुर पूर्व मे फरार मुलजिम सोनू सरदार उर्फ गुरूदीप सिह के किराये के मकान से भारी मात्रा मे अवैध हरियाण निर्मित अलग-अलग महंगे ब्रांड की कुल 461 बोतल बरामद करने में सफलता हासिल की है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध मे प्रयास जारी है।

वांछित अभियुक्त – सोनू सरदार उर्फ गुरूदीप सिह पुत्र गुरूबच्चन सिह निवासी तृतीय मंजिल 423 नम्बर फ्लेट साधु वासवानी स्कूल के पास जवाहर नगर जयपुर ।

गठित टीम-

1.अजय कांत रतुडी पु.नि. थानाधिकारी

2.महेन्द्र सिह सउनि.

3.सीताराम हैड कानि.न.564

4.राजेन्द्र सिह हैड कानि.न.837

5.बनवारी लाल कानि.न. 10001

6.उर्मिला महिला कानि.न.7977

7.सुन्दर लाल कानि.न.11466

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179