Traffic Tail

चार बार रुकी फिल्म की शूटिंग, पांचवी बार में बनी:समाज में फैले जातिवाद के खतरनाक परिणामों को उजागर करती है

राजस्थानी फिल्म ‘चक्का जाम’ आगामी 28 नवंबर को स्टेज ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म के निर्माता गोविंद सिंह राजपूत ने बताया- इस फिल्म को बनाने में लगभग ढाई साल का समय लगा। निर्माण के दौरान फिल्म चार बार बंद हुई। इसकी वजह से मेकर्स को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। अंततः पांचवीं बार में टीम फिल्म को सफलतापूर्वक पूरा करने में कामयाब रही।

गोविंद ने बताया कि फिल्म समाज में फैले जातिवाद के नशे की कीमत और इसके खतरनाक परिणामों को उजागर करती है। साथ ही, यह फिल्म आरक्षण जैसे मुद्दों से भी पर्दा उठाती है। गंभीर विषयों के बीच फिल्म में एक प्यारी-सी लव स्टोरी भी पिरोई गई है, जो दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ती है।

गंभीर विषयों के बीच फिल्म में एक प्यारी-सी लव स्टोरी भी पिरोई गई है, जो दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ती है।
गंभीर विषयों के बीच फिल्म में एक प्यारी-सी लव स्टोरी भी पिरोई गई है, जो दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ती है।

फिल्म का निर्देशन गजेन्द्र एस श्रोत्रिय ने किया है, जबकि कहानी चरण सिंह प्रथिक और रामकिशन चोयल ने लिखी है। फिल्म के कैमरामैन बॉलीवुड के जाने-माने सिनेमैटोग्राफर प्रकाश हैं। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की लगभग 60 प्रतिशत तकनीकी टीम बॉलीवुड से है, जो इसे और भी खास बनाती है।

फिल्म का निर्देशन गजेन्द्र एस श्रोत्रिय ने किया है, जबकि कहानी चरण सिंह प्रथिक और रामकिशन चोयल ने लिखी है।
फिल्म का निर्देशन गजेन्द्र एस श्रोत्रिय ने किया है, जबकि कहानी चरण सिंह प्रथिक और रामकिशन चोयल ने लिखी है।

फिल्म में महिपाल सिंह राजावत और प्रियांशी राठौर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा निर्मल चिरानिया, अल्ताफ खान, रमन अत्रे, विजय केलुट, जगदीश पालीवाल और गोपाल सिंह भी महत्वपूर्ण किरदारों में दिखाई देंगे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179