Traffic Tail

सिलीगुड़ी से अजमेर तक फैला ड्रग्स तस्करी का नेटवर्क:कूरियर पार्सल से चौथी बार मंगवाई नशीले पदार्थ की खेप, मास्टरमाइंड सहित 4 गिरफ्तार

अजमेर की भिनाय थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। युवक ने मोटरसाइकिल के टूल बॉक्स एवं पैनल में 573 ग्राम अफीम छुपा कर रखी थी। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। युवक की बाइक को जब्त करते हुए आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भिनाय थाना प्रभारी अमरचंद ने बताया- पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध मादक पदार्थ को लेकर एक अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत अजमेर एसपी वंदिता राणा की ओर से भी सभी थाना अधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

डॉक्यूमेंट मांगने पर ड्राइवर घबरा थाना प्रभारी ने बताया- थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 48 पर टीम की ओर से नाकाबंदी की जा रही थी। तभी मोटरसाइकिल पर तेज रफ्तार आ रहे एक संदिग्ध युवक को रुकवा कर पूछताछ की गई। डॉक्यूमेंट मांगने पर ड्राइवर घबरा गया।

मोटरसाइकिल को भी जब्त किया ​​​​​​​ तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल के टूल बॉक्स और पैनल में मादक पदार्थ बरामद हुआ। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जिला डीडवाना कुचामन निवासी रिछपाल उर्फ कालू पुत्र (22) चेनाराम को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 573 ग्राम अफीम बरामद की गई। मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया। मामले में अनुसंधान अब केकड़ी सदर थाना प्रभारी को दिया गया है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179