Traffic Tail

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) महेन्द्र कुमार शर्मा के मजबूत निर्देशन में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई

जयपुर डिस्कॉम की सतर्कता शाखा ने गुरूवार को चाकसू,कोटखावदा, जमवारामगढ़ एवं आंधी क्षेत्र में विद्युत चोरी के 8 मामले पकड़े।इन प्रकरणों में उपभोक्ताओं के खिलाफ कुल 7 लाख 87 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) महेन्द्र कुमार शर्मा एवं अधीक्षण अभियंता (सतर्कता) बी.एल.शर्मा ने बताया कि अधिशाषी अभियंता (सतर्कता-नोडल ऑफिसर) के.सी.गुप्ता द्वारा चाकसू व कोटखावदा क्षेत्र के कनकटा गांव में एक एसआईपी कनेक्शन व दो घरेलू कनेक्शनों की जांच के दौरान एल.टी. लाइन पर अवैध आंकडे डालकर विद्युत चोरी करना पाया गया,जिस पर वीसीआर भरी गई और करीब 2 लाख 65 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया है।

सहायक अभियंता (सतर्कता) वसुन्धरा कुमारी द्वारा जमवारामगढ़ के शंकरपुरा व आंधी क्षेत्र में जांच के दौरान 1 लाइब्रेरी तथा 4 आवासीय घरेलू परिसरों में अनाधिकृत उपभोग करते हुए विद्युत चोरी को पकड़ा गया।जिस पर 5 वीसीआर भर कर करीब 5 लाख 22 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया है। उपभोक्ताओं को जुर्माना राशि जमा करवाने के लिए नोटिस जारी कर दिये गये हैं।टीम द्वारा मौके से अवैध केबल जब्त कर की गई।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179