Traffic Tail

थाने में 1.25 लाख की रिश्वत लेते महिला SI गिरफ्तार:जयपुर में धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई नहीं करने के लिए मांगे थे 2 लाख

जयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बुधवार को पुलिस थाने में महिला उप निरीक्षक (SI) को 1.25 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। गांधी नगर थाने में तैनात SI राजकुमारी ने धोखाधड़ी के एक मामले में FR लगाने की एवज में 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। एसीबी की टीम आरोपी SI से पूछताछ के साथ ही उसके घर पर सर्च कर रही है।

डीजी (एसीबी) गोविंद गुप्ता ने बताया- एसीबी चौकी जयपुर नगर तृतीय को एक शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि गांधी नगर थाने में साल 2024 में धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज है। उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करने और मुकदमे में एफआर लगाने की एवज में 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई है।

गांधी नगर थाने में रिश्वत लेते गिरफ्तार हुई महिला एसआई राजकुमारी।
गांधी नगर थाने में रिश्वत लेते गिरफ्तार हुई महिला एसआई राजकुमारी।

10 दिन पहले शिकायत मिली डीआईजी द्वितीय (एसीबी जयपुर) आनंद शर्मा ने बताया- शिकायतकर्ता से पिछले काफी समय से रिश्वत की डिमांड की जा रही थी। करीब 10 दिन पहले परिवादी ने एसीबी में SI राजकुमारी जुनेजा के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। एसीबी की ओर से रिश्वत मांगने का सत्यापन करवाया गया।

सत्यापन के दौरान SI राजकुमारी की ओर से 2 लाख रुपए रिश्वत की मांग की गई थी। इसके बाद 1.25 लाख रुपए पर सहमति बनी थी। बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे गांधी नगर थाने में बैठी SI राजकुमारी के पास रिश्वत की रकम लेकर परिवादी को भेजा गया।

एसीबी की टीम ने एसआई राजकुमारी को अपने रूम में रिश्वत के 1.25 लाख रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। राजकुमारी बृजपुरी प्रताप नगर की रहने वाली है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179