Traffic Tail

अजमेर में बिजनेसमैन के बेटे से मारपीट मामले में हंगामा:NSUI कार्यकर्ताओं ने मयूर स्कूल में घुसने की कोशिश, पुलिस से धक्कामुक्की

अजमेर में बिजनेसमैन के बच्चे के साथ हुई मारपीट के मामले में NSUI कार्यकर्ताओं ने मयूर स्कूल के बाहर जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारी स्कूल के गेट पर चढ़कर अंदर घुसने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने रोका तो कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। फिलहाल पुलिस ने मामले को शांत करवाया है।

NSUI नेता अंकित घारू ने कहा- स्कूल प्रशासन द्वारा परिवार की शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है। प्रशासन से स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करने और पीड़ित बच्चे को न्याय दिलाने की मांग की गई है।

अब देखिए, प्रदर्शन से जुड़ी PHOTOS…

मयूर स्कूल के बाहर कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मयूर स्कूल के बाहर कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कार्यकर्ताओं स्कूल के गेट पर चढ़कर अंदर घुसने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने रोका तो धक्का-मुक्की हुई।
कार्यकर्ताओं स्कूल के गेट पर चढ़कर अंदर घुसने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने रोका तो धक्का-मुक्की हुई।

बिजनेसमैन के बच्चे के साथ हुई मारपीट का मामला उलझता जा रहा है। मामले में अब तक 2 अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं। इनमें घटना स्थल अलग-अलग बताए गए हैं। पहली FIR में घटना स्थल रेलवे पार्क बताया गया है, वहीं दूसरी FIR में कबीर की थड़ी के पास मारपीट की बात कही गई है।

दोनों स्थानों के बीच लगभग आधा किलोमीटर की दूरी है। पहली FIR दर्ज होने के बाद मयूर स्कूल प्रशासन ने एक महीने पहले चार छात्रों को सस्पेंड कर दिया था। पहले पिता ने सिविल लाइंस थाने में, और अब चाचा ने अलवर गेट थाने में मामला दर्ज करवाया है। पिता ने 4 बच्चों पर मारपीट का आरोप लगाया था, जबकि चाचा ने 3 बच्चों पर मारपीट का आरोप लगाया है।

दोनों मामलों पर पुलिस ने क्या कहा

  • सिविल लाइंस थाना प्रभारी शम्भूसिंह ने बताया- पीड़ित के चाचा ने 3 छात्रों पर मारपीट और अश्लीलता का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पूर्व में दर्ज मामले की कोई जानकारी नहीं दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  • अलवर गेट थाना प्रभारी नरेन्द्र जाखड़ ने बताया- पीड़ित के पिता ने चार छात्रों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

भतीजा पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में पीड़ित स्टूडेंट (नाबालिग) के चाचा ने रिपोर्ट में बताया- उनका भतीजा मयूर स्कूल में पढ़ता है। पिछले कुछ दिनों से वह डिप्रेशन में था। डरा-सहमा रहता था। भतीजे से बात की तब पूरे घटनाक्रम का पता चला। पिछले महीने 8 अक्टूबर में उनका भतीजा स्कूल गया था। छुट्टी के बाद स्कूल से घर आ रहा था। रास्ते में उसके स्कूल के 3 छात्रों ने उसे रोक लिया। उसे कबीर की थड़ी की तरफ ले गए और मारपीट की।

धमकी देकर कहा- तेरी हीरोगिरी निकाल देंगे भतीजे को धमकी दी कि आज तेरी हीरोगिरी निकाल देंगे। एक छात्र ने बेसबॉल के डंडे से मारपीट की। बाकी दो छात्रों ने लात-घूंसों से पीटा। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर भागा तो पीछा कर दबोच लिया। इस दौरान उसके साथ अश्लील हरकत की गई। भतीजे को उठक-बैठक करवाकर माफी मंगवाई गई। इसका वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। तीनों छात्र अब भी भतीजे को परेशान कर रहे हैं। धमकी दे रहे हैं।

9 अक्टूबर को स्कूल के बाहर बच्चे को पीटा अलवर गेट थाने में 16 अक्टूबर को पिता ने मामला दर्ज करवाया था। पिता ने बताया कि उसके 17 साल के बेटे उन्हें और मां को बताया- 9 अक्टूबर को उसके चार दोस्त बहला फुसलाकर राजा सर्कल चौराहे के पास बने रेलवे पार्क में स्कूल से लेकर गए थे। जहां दोस्तों के द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। बेसबॉल के डंडे व स्टील रॉड दिखाकर गाली-गलौज करते हुए उठक बैठक लगवाई। उसे जान से मारने की धमकी दी गई। बेटे ने बताया कि दोस्तों के द्वारा उसकी मारपीट का वीडियो भी बनाया गया था।

छात्रों के माता-पिता ने लिखित माफीनामा दिया मयूर स्कूल के प्राचार्य संजय खाती ने कहा कि स्कूल के बाहर की घटना है। मामला सामने आते ही स्कूल से चारों छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद 16 अक्टूबर को अलवरगेट थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी।

17 अक्टूबर को पीड़ित छात्र ने अंडर-19 कैटेगरी में बेस्ट एथलीट का अवॉर्ड जीता था। सभी बारहवीं के छात्र हैं, बोर्ड परीक्षा देंगे। एक माह सस्पेंड रहने के बाद चारों छात्रों को प्री-बोर्ड परीक्षा के लिए बुलाया गया था। चारों छात्रों के माता-पिता लिखित में माफीनामा दे चुके हैं।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179