Traffic Tail

जोधपुर में मौसी के घर-गए बच्चे को स्कॉर्पियो ने कुचला,मौत:सड़क किनारे खेल रहा था 3 साल का मासूम, सीने के ऊपर से निकला पहिया

जोधपुर में सड़क पर खेल रहे 3 साल के मासूम को स्कॉर्पियो ने कुचल दिया। गाड़ी का पिछला पहिया बच्चे के सीने के ऊपर से निकल गया। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।

यह देख आसपास खेल रहे बच्चे दौड़कर आए और सड़क पर पड़े मासूम को उठाने लगे, लेकिन वह नहीं उठा। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार बच्चे को कुचलकर जाते हुए दिख रही है।

हादसा रविवार सुबह 11.30 बजे कुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्र के केके कॉलोनी में हुआ। पुलिस ने एसयूवी की पहचान कर ली है। आरोपी ड्राइवर को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

अब देखिए, हादसे से जुड़ी 3 PHOTSO….

बच्चे सड़क के किनारे बैठकर खेल रहे थे।
बच्चे सड़क के किनारे बैठकर खेल रहे थे।
सड़क किनारे खेल रहे बच्चे को कुचलते हुए कार निकल गई।
सड़क किनारे खेल रहे बच्चे को कुचलते हुए कार निकल गई।
बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास खेल रहे बच्चे दौड़कर आए और उसे संभालने लगे।
बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास खेल रहे बच्चे दौड़कर आए और उसे संभालने लगे।

बक्सर जिले का रहने वाला है परिवार बच्चे के चाचा विजय ने बताया कि हादसे के समय प्रिंस (3) अपनी मां रिंकी के साथ पड़ोस में रहने वाली अपनी मौसी के घर गया था। घर के बाहर खेल रहा था, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे कुचल दिया। हमारा परिवार मूल रूप से बिहार के बक्सर जिले का रहने वाला है। प्रिंस के पिता लालू कुमार एक फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। हादसे के समय वह काम पर गए हुए थे।

परिवार ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार किया विजय ने बताया कि हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। लालू कुमार के 2 बच्चे थे, जिनमें से अब एक 8 महीने का बच्चा ही बचा है। लालू कुमार का विवाह 2015 में हुआ था। वे जोधपुर में किराए के मकान में रहते हैं और पिछले 5 सालों से यहीं रहकर काम कर रहे हैं।

परिवार ने कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई और प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। परिवार ने बच्चे का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है।

सीसीटीवी के आधार ड्राइवर तलाश में जुटी पुलिस कुड़ी भगतासनी थाना अधिकारी हमीर सिंह भाटी ने बताया कि यह घटना आज सुबह करीब 11:30 बजे सेक्टर 6 स्थित केके कॉलोनी में हुई। यहां एक एसयूवी ने 3 साल के बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

भगतासनी थाने के एएसआई भंवरलाल भंवरलाल ने बताया- सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार ड्राइवर की तलाश की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179