Traffic Tail

परसाद थाना पुलिस ने इनामी वांछित आरोपी पकड़ा:मंदिरों और दुकानों में नकबजनी की कई वारदातों को दिया था अंजाम

परसाद थाना पुलिस ने मंदिरों और दुकानों में नकबजनी करने वाले गिरोह के एक इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार यादव के निर्देश पर की गई। गिरफ्तार आरोपी वाला पिता खुमा मीणा, निवासी केवदा, पर उदयपुर में 2100 रुपए और सलूम्बर में 1100 रुपए का इनाम घोषित था।

आरोपी तनेश्वर महादेव मंदिर, घाटावाली माताजी मंदिर, आत्रा माता मंदिर और एक किराणा केबिन में हुई नकबजनी सहित कई वारदातों में वांछित था। पुलिस ने जंगल में छिपे आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 11 सदस्यीय गिरोह के साथ मिलकर इन वारदातों को अंजाम दिया था। इस गिरोह के 10 अन्य सदस्यों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और उनके पास से चोरी का माल भी बरामद किया जा चुका है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179