Traffic Tail

गिरधरपुरा स्कूल में फिर चोरी, दीवार छेदकर की वारदात:इनवर्टर, बैटरी, कंप्यूटर और प्रिंटर सहित अन्य सामान पार

बदनौर थाना क्षेत्र के गिरधरपुरा स्थित राजकीय स्कूल में एक बार फिर चोरी की वारदात हुई है। अज्ञात चोर स्कूल भवन से इनवर्टर, बैटरी, कंप्यूटर, प्रिंटर और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। इस घटना से ग्रामीणों में रोष है।

चोरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए स्कूल भवन के पिछले हिस्से को निशाना बनाया। उन्होंने भवन के पीछे लगी जाली के नीचे से एक छेद किया और उसी रास्ते से कमरे में दाखिल हुए।

स्कूल प्रशासन को चोरी का पता अगली सुबह चला, जब कर्मचारी स्कूल पहुंचे। अंदर देखने पर सामान अस्त-व्यस्त मिला और इनवर्टर, बैटरी, कंप्यूटर तथा प्रिंटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण गायब पाए गए।

खिड़की के नीचे छेदकर अंदर घुसे चोर, देखें फोटोज…

ग्रामीणों के अनुसार, यह क्षेत्र में चोरी की पहली घटना नहीं है। लगातार हो रही इन वारदातों से उनमें चिंता बढ़ गई है। एक शिक्षण संस्थान में बार-बार चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

सूचना मिलने पर बदनौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179