Traffic Tail

14 साल की नाबालिग लड़की लापता:मां को दुकान पर जाने की बात कहकर निकली थी, वापस नहीं लौटी

सीकर में 14 साल की नाबालिग लड़की की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की घर के नजदीक दुकान से कोई सामान लाने के लिए निकली थी। जो अब तक नहीं लौटी है। नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस अब नाबालिग लड़की की तलाश कर रही है।

इस संबंध में लड़की के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी 14 साल 10 महीने की है। 14 नवंबर की सुबह उनकी नाबालिग बेटी और पत्नी घर पर थी। नाबालिग ने अपनी मां को कहा- वह दुकान पर कोई सामान लाने जा रही है।

नाबालिग घंटों तक वापस नहीं लौटी

इसके बाद नाबालिग लड़की कई घंटे तक वापस नहीं लौटी। परिवार ने गांव और आसपास के एरिया में काफी तलाश की लेकिन नाबालिग लड़की का कुछ भी पता नहीं चल सका।

वहीं, सीकर के ग्रामीण क्षेत्र में 21 साल की युवती की गुमशुदगी का मामला भी सामने आया है। जो 12 नवंबर की रात 1:30 बजे के करीब घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। परिवार ने काफी तलाश की लेकिन उस युवती का भी कुछ पता नहीं चल सका।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179