Traffic Tail

आईआईटीएफ- 2025 प्रमुख शासन सचिव, उद्योग ने भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में राजस्थान मण्डप का किया उद्घाटन

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में शुक्रवार को शुरू हुए 14 दिवसीय भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में राजस्थान पार्टनर स्टेट है। राजस्थान मण्डप को ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की थीम पर तैयार किया गया है, जिसका उद्घाटन शुक्रवार को राजस्थान के प्रमुख सचिव (उद्योग) एवं अध्यक्ष प्रबंध निदेशक राजसिको आलोक गुप्ता ने किया।
आलोक गुप्ता ने राजस्थान मण्डप के सभी स्टॉल का अवलोकन कर राजस्थानी कलाकारों और हुनरबंद कारीगरों उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मेला में राजस्थान मण्डप को उद्योग व पर्यटन विभाग, रीको, बीआईपी, खादी, राजीविका एवं रूडा की सहभागिता से और भी समृद्ध बनाया गया है । मेले में राजस्थान के पारंपरिक व्यंजन और हस्तशिल्प उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए हैं। “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की भावना को समर्पित राजस्थान मण्डप में राजस्थान और असम का एकीकरण एक प्रमुख आकर्षण है। इस विशेष पहल के माध्यम से दोनों राज्यों की संस्कृति, कला, और व्यापारिक संभावनाओं का आदान-प्रदान किया गया है जिससे इन दोनों राज्यों के बीच मजबूत व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंध स्थापित होंगे।
उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार की इस पहल से राज्य के कारीगरों, शिल्पकारों, उ‌द्यमियों और निवेशकों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत करने का अवसर प्रदान मिलेगा।
उन्होंने बताया कि इस बार राजस्थान मण्डप में कारीगरों एवं उ‌द्यमियों ‌द्वारा लाइव प्रदर्शन आयोजित किये जाएंगे। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट वॉल एवं राज्य की विरासत, नवाचार और सतत औ‌द्योगिक विकास आधारित प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा।
मेले में राजस्थान लघु उद्योग निगम लिमिटेड द्वारा लगभग एक हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में राजस्थान मण्डप का निर्माण किया गया है। इसमें राजस्थान की औद्योगिक प्रगति, सांस्कृतिक विविधता, कला, शिल्प, पर्यटन और निवेश की संभावनाओं की विशिष्ट झलक देखने को मिल रही है।

18 नवंबर होगा राजस्थान को समर्पित
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के दौरान हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 18 नवंबर को राजस्थान दिवस मनाया जाएगा, जिसमें रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179