Traffic Tail

रोहित गोदारा गैंग को बड़ा झटका : ₹25,000 का इनामी बदमाश रितिक उर्फ रितु कोटपूतली से गिरफ्तार

महानिदेशक पुलिस राजीव शर्मा के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना कोटपूतली ने गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग के एक सक्रिय सदस्य रितिक उर्फ रितु को भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।
कोटपूतली बहरोड एसपी देवेंद्र कुमार विश्नोई ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी रितिक उर्फ रितु (उम्र 20 साल 09 माह) निवासी मोलाहेडा पुलिस थाना कोटपूतली के गंभीर प्रकरणों में वांछित था और उस पर 25,000 रुपये का ईनाम घोषित था।
रितिक उर्फ रितु कुख्यात रोहित गोदारा संगठित गैंग का सक्रिय सदस्य है और एक अन्य अपराधी नरेन्द्र उर्फ नारु से जुड़ा हुआ बताया गया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 01 देशी पिस्टल, 02 देशी कट्टा, 02 जिन्दा कारतूस और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।
एसपी विश्नोई ने बताया कि रविवार 9 नवंबर को यह कार्रवाई कांस्टेबल लखन सिंह और कांस्टेबल जगत सिंह से प्राप्त मुखबिर की सटीक सूचना पर की गई। सूचना मिली थी कि रितिक क्षेत्र में कोई बड़ी वारदात करने की फिराक में है। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा व सीओ राजेन्द्र कुमार बुरडक के निर्देशन और पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रितिक को हाउसिंग बोर्ड रामसिंहपुरा से दबोच लिया।
अभियुक्त रितिक के विरुद्ध थाना कोटपूतली में बीएनएस वआर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वर्तमान में पुलिस अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क और गैंग के अन्य फरार सदस्यों के संबंध में गहनता से अनुसंधान कर रही है।
इस कार्यवाही में कांस्टेबल लखन सिंह थाना पनियाला और कांस्टेबल जगत सिंह थाना सरुण्ड की विशेष भूमिका रही।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179