Traffic Tail

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में लापरवाही बरतने एक बीएलओ निलंबित

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में संचालित मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की गई है।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी, विधानसभा क्षेत्र सांगानेर विकास प्रजापत द्वारा बीएलओ नाथूलाल मीणा को निलंबित किया गया है। इसके साथ ही सुपरवाइजर भवनिष्ठ अवस्थी तथा बीएलओ सोनू लखेरा, सांवरिया पोसवाल एवं धनश्री गढ़वाल के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी स्वयं विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों एवं कार्मिकों को सख्त हिदायत दी है कि निर्वाचन कार्य अत्यंत संवेदनशील और जिम्मेदारीपूर्ण है, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आयोग के निर्देशानुसार पुनरीक्षण कार्य की सतत निगरानी की जा रही है तथा गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की शिथिलता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179