Traffic Tail

सहायक आचार्य (संस्कृत शिक्षा विभाग)प्रतियोगी परीक्षा-2024 साक्षात्कार हेतु सफल इतिहास विषय के अभ्यर्थियों की सूची जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के अंतर्गत साक्षात्कार हेतु अस्थाई रूप से सफल इतिहास विषय के अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है।

आयोग सचिव ने बताया कि उक्त विषय के प्रश्न पत्र-प्रथम और द्वितीय की परीक्षा 12 सितंबर 2024 तथा प्रश्न पत्र-तृतीय की परीक्षा 8 सितंबर 2024 को आयोजित की गई थी।

परीक्षा के परिणामस्वरूप एवं माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर द्वारा 3 जुलाई 2025 को सिविल रिट याचिका संख्या 4637/2025 में पारित अंतरिम आदेश की पालना में परिणाम जारी किया गया है। इसमें संबंधित सेवा नियमानुसार न्यूनतम उत्तीर्णांक प्राप्त कुल 39 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए पूर्णतः अस्थायी रूप से सफल घोषित किया गया है।

साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट से विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड करके, उसे दो प्रतियों में भरकर, सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों की फोटोकॉपी के साथ 21 नवंबर 2025 तक आयोग कार्यालय में जमा करना होगा।

अभ्यर्थियों की पात्रता जांच विज्ञापन की शर्तों के अनुसार किए जाने पर पात्र पाए गए अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार की तिथि के संबंध में यथासमय सूचित कर दिया जाएगा।

4 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित
उक्त परिणाम के अंतर्गत आयोग द्वारा 10% से अधिक प्रश्नों में पांच विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरने के कारण 4 अभ्यर्थियों को परीक्षा हेतु अयोग्य घोषित किया गया है। इन अभ्यर्थियों के रोल नंबर पृथक से आयोग की वेबसाइट पर जारी किए गए हैं।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179