Traffic Tail

उप निरीक्षक दूरसंचार परीक्षा (गृह विभाग) के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

जयपुर राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा दिनांक 9 नवम्बर कोे सामान्य हिन्दी का प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं जनरल नॉलेज और जनरल साइन्स दोपहर 3 बजे से सांय 5 बजे तक जयपुर जिले में उप निरीक्षक दूरसंचार परीक्षा (गृह विभाग) का आयोजन 121 परीक्षा केंद्रो पर किया जाएगा।

परीक्षा समन्वयक व अतिरिक्त जिला कलक्टर (पूर्व) संजय कुमार माथुर ने बताया कि परीक्षा में जयपुर में उप निरीक्षक दूरसंचार परीक्षा (गृह विभाग) में 40 हजार 65 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। उन्होने बताया कि परीक्षाओं के सुचारू एवं सफल संचालन हेतु कलेक्ट्रेट, जयपुर के कक्ष नं0 116 में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जो दिनांक 07 नवंबर एवं 8 नवंबर को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक व परीक्षा दिवस 09 नवम्बर को प्रातः 7ः30 बजे से परीक्षा उपरान्त तक नियंत्रण कक्ष से सम्बन्धित समस्त कार्य पूर्ण होने तक कार्य करेगा।

जयपुर स्थित परीक्षा केन्द्रों के लिए नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 0141-2206699 रहेगा। उक्त नियंत्रण कक्ष पर जयपुर में स्थापित किये गए परीक्षा केंद्रों से संबंधित जानकारियां प्रदान की जाएंगी एवं जयपुर स्थित परीक्षा केंद्रों से संबंधित शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। परीक्षा के आयोजन के लिए पुलिस, नगर निगम, यातायात पुलिस, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, नागरिक सुरक्षा विभाग, विद्युत विभाग, रोडवेज, जेसीटीसीएल सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179