Traffic Tail

वंदे मातरम् की अमर पंक्तियाँ आने वाली पीढ़ियों को भी राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देती रहेगी

नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने गुरूवार को सीकर जिले में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर शहीद स्मारक पहुँचकर शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी।

यूडीएच मंत्री खर्रा ने कहा कि वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, भारत की आज़ादी की लड़ाई का, राष्ट्रभावना और स्वदेशी विचार की सबसे बड़ी प्रेरणा रहा है। देश के इतिहास में यह गीत बलिदान, त्याग और देशभक्ति का जीवंत प्रतीक है। आजादी के आंदोलन में असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने वंदे मातरम् के उदघोष से प्रेरित होकर मातृभूमि के लिए सर्वस्व अर्पित किया।

यूडीएच मंत्री खर्रा ने कहा कि राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होना हमारे लिए गर्व और गौरव का अवसर है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् की अमर पंक्तियाँ आने वाली पीढ़ियों को भी राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देती रहेंगी। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनों से अपील की कि इस अवसर को केवल औपचारिकता न मानकर इसे राष्ट्र की एकता, अखण्डता और स्वाभिमान की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का अवसर बनायें।

इस दौरान गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179