Traffic Tail

जयपुर में 15 साल की लड़की से रेप की वारदात:बहला फुसलाकर ले गए परिचित, सहेली के शोर मचाने पर भागे

जयपुर में 15 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है। घर आए परिचित लड़के झूठ बोलकर उसे और सहेली को सुनसान जगह ले गए। जबरदस्ती के दौरान सहेली के विरोध कर शोर मचाने पर दोनों आरोपी बाइक लेकर फरार हो गए।

भांकरोटा थाने में नाबालिग पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले की जांच भांकरोटा थाने के SHO श्रीनिवास जांगिड़ कर रहे हैं।

15 वर्षीय नाबालिग के साथ रेप

पुलिस ने बताया- भांकरोटा इलाके में रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है, कि उनकी 15 साल की बेटी के साथ रेप हुआ है। शिकायत में बताया गया कि 21 अक्टूबर को परिवार के सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। 15 साल की बेटी घर पर अकेली थी।

बातों में उलझाकर नाबालिग को ले गए आरोपी

रात को करीब 10:30 बजे परिचित दो लड़के घर आए और बातों में उलझाकर नाबालिग बेटी को सहेली के पास चलने की कहकर ले गए। परिचित होने के कारण नाबालिग बेटी से उनकी बातचीत होती रहती थी।

लड़की को सुनसान जगह पर ले गए आरोपी

आरोप है कि दोनों नाबालिग सहेलियों को झूठ बोलकर दोनों आरोपी लड़के अपनी-अपनी बाइक पर बैठाकर रिंग रोड की तरफ सुनसान जगह पर ले गए। जहां एक आरोपी ने नाबालिग बेटी के साथ रेप किया। जबकि, दूसरे आरोपी ने उसकी सहेली के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की तो सहेली ने शोर मचा दिया।

चिल्लाने पर पकड़े जाने के डर से दोनों आरोपी लड़के बाइक लेकर भाग निकले। जैसे-तैसे दोनों पीड़ित सहेलियां घर पहुंची। डरी-सहमी नाबालिग पीड़िता ने कुछ दिन बीतने के बाद परिजनों को आपबीती सुनाई।

जिसके बाद भांकरोटा थाने में नाबालिग पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179