Traffic Tail

भीलवाड़ा में अवैध पदार्थ तस्करी के 3 आरोपियों गिरफ्तार:दो इनामी तस्कर और एक एस्कॉर्टर दबोचे, 114 किलो डोडा-चूरा व 12 किलो गांजा बरामद

भीलवाड़ा की सदर थाना पुलिस ने अफीम डोडा-चूरा तस्करी के दो मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो आरोपियों की गिरफ्तारी पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने डोडा-चूरा तस्करों को एस्कॉर्ट करने वाले उनके साथी आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

यह था मामला

सदर CI कैलाश कुमार विश्नोई ने बताया कि 11 दिसंबर 2024 को सदर थाना क्षेत्र के गांव पुरावतों (आकोला की सरहद पर) नाकाबंदी के दौरान एक कार से 114 किलो 57 ग्राम डोडा-चूरा भरा हुआ पकड़ा गया था। हालांकि, दो व्यक्ति मौके से फरार हो गए थे।

एस्कॉर्ट करने वाले साथी को पकड़ा

दोनों आरोपियों की तलाश के दौरान यह जानकारी मिली कि फरार हुए व्यक्तियों में से एक बीगोद थाना क्षेत्र के सांडगांव निवासी गोपी पुत्र शंकर रायका था। उस पर पुलिस ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। डीएसटी टीम और थाना सदर की टीम ने गोपी रायका को गिरफ्तार किया। इसके बाद इस कार को एस्कॉर्ट करने वाले राकेश पुत्र जोराराम सिरवी पटेल निवासी अटपड़ा थाना चंडावल जिला पाली को भी गिरफ्तार किया।

अवैध गांजा सप्लायर को पकड़ा

दूसरे मामले में सुभाष नगर सीआई शिवराज गुर्जर ने मय जाप्ता गत 12 सितंबर को गुलाब बाग पेट्रोल पंप के सामने शाहपुरा के कोठार मोहल्ला निवासी शिवराज पुत्र गोदू बैरवा को एक कट्टे में 12 किलो 410 ग्राम गांजा ले जाते हुए गिरफ्तार किया था। इस मामले में गांजा सप्लाई करने वाले बागौर निवासी श्यामलाल पुत्र लेहरू माली को गिरफ्तार किया गया है, जिस पर भी 5 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179