Traffic Tail

सीएम बोले- खुद को संगठन से ऊपर न समझें सांसद-विधायक:मैं और मेरे व्यक्ति तक सीमित न रहें, पंचायत-निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं को मौका दें

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- सांसद और विधायक खुद को संगठन से ऊपर नहीं समझें। मैं और मेरा व्यक्ति, इस सोच से ऊपर उठकर संगठन के लिए काम करने वाले कार्यकर्ता को मौका दें।

सीएम ने सोमवार को बीजेपी के सांसद-विधायक संवाद में यह नसीहत दी। उन्होंने कहा- पंचायत-निकाय चुनाव में पार्टी पूरी तरह से संगठन के लिए समर्पित कार्यकर्ता को मौका देना चाहती है। इसमें सांसद-विधायक भी इसका ध्यान रखें। पार्टी स्तर पर इसकी पूरी मॉनिटरिंग की जाएगी।

सीएम ने आज दो चरणों में 10 लोकसभा क्षेत्र कोटा, झालावाड़-बारां, टोंक-सवाईमाधोपुर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा के सांसद-विधायक और प्रत्याशी रहे नेताओं की बैठक ली।

सीएम भजनलाल शर्मा ने दो चरणों में 10 लोकसभा क्षेत्र के सांसद-विधायकों की बैठक ली।
सीएम भजनलाल शर्मा ने दो चरणों में 10 लोकसभा क्षेत्र के सांसद-विधायकों की बैठक ली।

सीएम बोले- कांग्रेस के नरेटिव को तोड़ें सीएम भजनलाल ने कहा- हमारी सरकार ने पिछले 20 महीने में कांग्रेस के पांच साल के बराबर काम करके दिखाया है। लेकिन, इतना अच्छा काम करने के बाद भी कांग्रेस कई मुद्दों पर नरेटिव बनाने में कामयाब रही है।

मुख्यमंत्री ने सभी से कहा कि वह कांग्रेस के झूठे नरेटिव को तोड़ने का काम करें। कांग्रेस गलत मुद्दों के आधार पर जो भी नरेटिव बनाने की कोशिश कर रही है, उसका सामना करें।

उन्होंने विधायकों से कहा- वह अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता के बीच प्रदेश और केंद्र की योजनाओं के जरिए पैठ जमाएं। जिससे कांग्रेस अपने इरादे में कामयाब नहीं हो सके। सीएम ने बैठक में मंत्रियों को भी निरंतर जनसुनवाई करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- कांग्रेस के झूठे नरेटिव को तोड़ने के लिए काम करना होगा।
कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- कांग्रेस के झूठे नरेटिव को तोड़ने के लिए काम करना होगा।

विधायकों से जर्जर स्कूलों का ब्योरा देने को कहा बैठक में सीएम ने विधायकों को निर्देश दिए कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों के जर्जर भवनों का ब्योरा भेजें। बैठक में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, राज्य वित्त आयोग के चेयरमैन अरुण चतुर्वेदी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, अशोक परनामी और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ भी मौजूद रहे।

अशोक परनामी ने कहा- कार्यक्रम में यह भी तय किया गया है कि सभी विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों की मरम्मत और नवीन निर्माण कार्यों की सूची तैयार कर भेजेंगे। इससे वहां जल्द कार्य शुरू हो सकें।

उन्होंने कहा- सरकार और संगठन मिलकर प्रदेश को जल, ऊर्जा और उद्योग सहित सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनाते हुए समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

हर लोकसभा क्षेत्र में 150 किमी की यात्रा पूर्व नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने कहा- जनकल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। इसी कड़ी में हम 16 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा आयोजित कर रहे हैं। 29 सितंबर से 31 अक्टूबर तक सांसद खेल महोत्सव आयोजित करने की रूपरेखा भी बनाई है। इसके बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में 29 से 31 अक्टूबर तक 150 किलोमीटर की पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179