Traffic Tail

खड़े कंटेनर के पीछे से टकराया ट्रक… उड़े परखच्चे, स्टेयरिंग में फंसा चालक, दर्दनाक मौत

सिरोही: खड़े कंटेनर के पीछे से पाउडर से भरा ट्रक टकरा गया. हादसा इतना भीषण था कि के बाद ट्रक के परखच्चे उड़ गए, और ट्रक के स्टेयरिंग में चालक फंस गया. आधे घंटे तक ट्रक चालक फंसा रहा. मौके पर ही चालक की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं 2 लोग घायल हुए है.

हाईवे पर घटना के बाद लंबा जाम लग गया. सूचना पर आबूरोड रीको पुलिस व 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची. एंबुलेंस से घायलों को राजकीय अस्पताल में लाया गया. शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है.

ब्यावर से जा रहा था गुजरातः
आबूरोड रीको थाना क्षेत्र के मावल चौकी के पास ये  हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि ट्रक ब्यावर से पाउडर भरकर गुजरात के मोरबी जा रहा था. इसी दौरान ये हादसा हो गया. मृतक गुजरात के पोरबंदर निवासी किरण उर्फ राजू डाबी था. दोनों घायल भी मृतक के गांव के निवासी बताए जा रहे है.

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179