Traffic Tail

सीकर में विवाहिता की मौत:पीहर पक्ष का आरोप- ससुराल वाले लड़ते-झगड़ते थे, 4 साल पहले हुई थी शादी

सीकर जिले के दादिया पुलिस थाना इलाके में एक विवाहिता की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना और फोटोग्राफी की है। एसडीएम की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम किया गया। विवाहिता की 4 साल पहले शादी हुई थी। पीहर पक्ष का आरोप है कि ससुराल वाले मृतका से काफी लड़ाई-झगड़े करते थे।

दादिया पुलिस थाना इंचार्ज बुद्धि प्रसाद ने बताया- दोपहर ढाई बजे सूचना मिली कि सिंघासन निवासी आयशा बानो(26) की घर में ही मौत हो गई है। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया। शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया। मृतका की सिंघासन निवासी फिरोज खां से 4 साल पहले शादी हुई थी। पीहर पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर मृतका के साथ मारपीट व लड़ाई-झगड़े कर परेशान करने के आरोप लगाए हैं।

एसडीएम की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया

पीहर पक्ष जब मामले की जांच करवाने की जिद्द पर अड़ गए तो पुलिस ने एसडीएम की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया। मृतका का पति फिरोज घोड़ियों का काम करता है, मृतका के कोई बच्चा नहीं था।

इधर, मृतका के ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि जब वो नहाकर निकली तो उसकी बिगड़ने लगी और उसकी मौत हो गई। मृतका का पहले से इलाज भी चल रहा था। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179