Traffic Tail

दोस्ती कर युवती को दी एडिटेड फोटो वायरल की धमकी:ब्लैकमेल कर युवक ऐंठने लगा पैसे, संबंध भी बनाए, मामला दर्ज

जोधपुर में एक युवती की एडिटेड फोटो वायरल कर उससे शारीरिक संबंध बनाने और रुपए की डिमांड करने का मामला सामने आया है। आरोपी से परेशान होकर युवती ने मामला दर्ज कराया। वहीं अब तक युवती से आरोपी रुपए वसूल चुका है।

जोधपुर कमिश्नरेट के पश्चिमी जिला थाने में एक युवती ने यह मामला दर्ज कराया है। इसमें बताया कि युवक ने पहले मुझसे दोस्ती की। इसके बाद मोबाइल पर बात करने लगा। युवक ने बातचीत के दौरान वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट ले लिए। आरोपी ने स्क्रीनशॉट को एडिट कर वायरल करने की युवती को धमकी देते हुए संबंध बनाए।

फोटो वायरल की धमकी, रुपए की डिमांड की आरोपी ने युवती को फोटो वायरल करने की बात कहकर डराया और शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह पैसे की डिमांड करने लगा। युवती ने परेशान होकर आपबीती परिजनों को बताई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया गया। पुलिस ने बीएस की धारा 78 (2), 79, 308 और आईटी एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179