Traffic Tail

18 दिन तक नाबालिग से करता रहा रेप:फोटो-वीडियो भी बनाए थे; पुलिस ने कूरियर बॉय बनकरआरोपी को पकड़ा

राजस्थान हाईकोर्ट (जयपुर) को ई-मेल पर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ई-मेल में तमिलनाडु की सरकार, नाबालिगों से रेप को लेकर नाराजगी है। आरोपी ने तुरंत बिल्डिंग खाली कराने के लिए लिखा है।

शुक्रवार सुबह मिले धमकी भरे मेल के बाद बिल्डिंग को खाली कराया गया है। धमकी की जानकारी मिलते ही परिसर में हड़कंप मच गया। सभी को आनन-फानन में बिल्डिंग से बाहर भेजा गया।

डॉग स्क्वॉड की टीम बिल्डिंग में सर्च कर रही है। इस बीच कोर्ट के बाहर सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हैं। डीसीपी राजर्षि राज ने बताया कि फिलहाल बिल्डिंग में सर्च जारी है।

आम लोगों को कोर्ट परिसर से किया बाहर

सुरक्षा के लिहाज से कोर्ट में मौजूद सभी लोगों को परिसर से दूर रहने के लिए कहा गया है। धमकी भरे मेल करने की जांच साइबर टीम कर रही है, जिससे पता लगाया जा सके कि यह ई-मेल किस आईपी एड्रेस से भेजा गया है।

अब देखिए- हाईकोर्ट में सर्च से जुड़े PHOTOS…

हाईकोर्ट की बिल्डिंग की सर्च में पुलिस के अलावा और भी कई एजेंसियों की टीमें शामिल हैं।
हाईकोर्ट की बिल्डिंग की सर्च में पुलिस के अलावा और भी कई एजेंसियों की टीमें शामिल हैं।
बिल्डिंग के हर हिस्से की गहनता से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने में दो-तीन घंटे का समय लग सकता है।
बिल्डिंग के हर हिस्से की गहनता से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने में दो-तीन घंटे का समय लग सकता है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बिल्डिंग में सर्च खत्म होने तक किसी को अंदर जाने की परमिशन नहीं है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बिल्डिंग में सर्च खत्म होने तक किसी को अंदर जाने की परमिशन नहीं है।
हाईकोर्ट बिल्डिंग में बम की धमकी के बाद फायर ब्रिगेड और सिविल डिफेंस की टीम भी पहुंची है।
हाईकोर्ट बिल्डिंग में बम की धमकी के बाद फायर ब्रिगेड और सिविल डिफेंस की टीम भी पहुंची है।

जयपुर में धमकी का लंबा सिलसिला

इससे पहले 30 सितंबर को भांकरोटा स्थित माय ओवन स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। स्कूल छुट्टी होने के कारण खाली थी। जांच के दौरान कुछ नहीं मिला था।

वहीं, 8 सितंबर को मानसरोवर स्थित स्प्रिंगफील्ड और शिवदासपुरा स्थित एक निजी स्कूल को ईमेल के जरिए धमकी दी गई थी। यहां भी जांच में कुछ नहीं मिला था। जयपुर में ही सिविल कोर्ट को भी पहले बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी ह

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179