Traffic Tail

अजमेर में सूने मकान में सवा 2 करोड़ की चोरी:गहने, कैश और अन्य सामान ले गए चोर, जयपुर गया था परिवार

अजमेर के क्रिश्चियन गंज इलाके में सूने मकान में करीब सवा 2 करोड़ कीमत के जेवर, नकदी और अन्य सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। वारदात में पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में आरोपियों की पहचान कर रही है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि चोरों ने रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया है।

वारदात में पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में आरोपियों की पहचान कर रही है।
वारदात में पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में आरोपियों की पहचान कर रही है।

जयपुर गया था परिवार

श्रीराम विहार कॉलोनी वैशाली नगर निवासी मुरली हीरानंद मूलचंदानी ने पुलिस को शिकायत दी है, जिसमें बताया कि वह 25 से 27 अक्टूबर के बीच घर पर नहीं था। वे पत्नी के साथ जयपुर गया था। मकान सूना था और उसमें ताले लगाकर गए थे। जयपुर से लौटे तो मकान के ताले टूटे मिले और भीतर कमरों में सामान बिखरा पड़ा था।

सोने चांदी के गहने, चांदी के सिक्के, चांदी के गिलास, हीरे के हार, हीरे के ब्रेसलेट, हीरे की अंगूठियां तथा कंगन सहित कैश गायब है। करीब सवा दो करोड़ का नुकसान हुआ है। पुलिस मामले में मकान के आसपास और यहां आने वाले रास्तों के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस संदिग्ध लोगों के बारे में पड़ताल कर रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179