Traffic Tail

16 साल की नाबालिग लड़की घर से बिना बताए निकली:घर से 2.95 लाख रुपए और डॉक्यूमेंट्स भी ले गई, पिता ने दर्ज करवाया मामला

सीकर में 16 साल की नाबालिग लड़की घर से बिना बताए चली गई। नाबालिग लड़की घर से 2.95 लाख रुपए और अपने डॉक्यूमेंट्स भी लेकर गई है। लड़की के पिता ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

पिता ने दर्ज मामले में बताया कि उनकी 16 साल की लड़की 25 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। जो अब तक वापस नहीं लौटी है। परिवार ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका।

उनके अनुसार 16 साल की नाबालिग बेटी घर से 2.95 लाख रुपए औरडॉक्यूमेंट्स भी साथ लेकर गई है। लड़की ने पायजामा और कुर्ती पहनी हुई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179