Traffic Tail

खाटू श्यामजी में 19 घंटे दर्शन नहीं होंगे:देवउठनी एकादशी पर जन्मोत्सव के लिए 26 अक्टूबर को बंद होंगे पट; जानिए, विशेष पूजा का पूरा शेड्यूल

देवउठनी एकादशी पर खाटूश्याम बाबा का जन्मोत्सव है। जन्मोत्सव से पहले 27 अक्टूबर को बाबा का तिलक और विशेष सेवा-पूजा होगी। ऐसे में मंदिर में कई घंटे बंद दर्शन रहेंगे।

श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह चौहान ने बताया कि 27 अक्टूबर को बाबा का तिलक और विशेष सेवा-पूजा होगी। ऐसे में 26 अक्टूबर की रात 10 बजे से 27 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक मंदिर में दर्शन बंद रहेंगे।

अध्यक्ष ने बताया कि देवउठनी एकादशी के मौके पर बाबा का जन्मोत्सव होता है। इस दिन मंदिर में संध्या आरती के समय बाबा को छप्पन भोग लगाया जाएगा। इसके अलावा मंदिर में सजावट की जाएगी।

देवउठनी एकादशी पर लाखों की संख्या में भक्त मंदिर में बाबा के दर्शन करने के लिए आते हैं। एकादशी के एक दिन पहले रात को तोरण द्वार के नजदीक आतिशबाजी भी की जाती है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179