Traffic Tail

उदयपुर की मोबाइल शॉप में लगी भीषण आग:लाखों का सामान जलकर खाक, कड़ी मशक्कत के बाद पाया जा सका काबू

उदयपुर के यूनिवर्सिटी रोड पर बेकनी पुलिया क्षेत्र में रविवार अलसुबह एक मोबाइल शॉप में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान लपटों से घिर गई। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। घटना सुबह लगभग 5 बजे की है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की वजह मानी जा रही है।

सुबह दुकान से धुआं उठता देखकर स्थानीय लोगों ने स्थिति संभालने की कोशिश की। लोगों ने मिलकर पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखे सभी मोबाइल फोन, चार्जर, इयरफोन, मोबाइल कवर, एसेसरीज, और फर्नीचर आदि पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुके थे। आग से दुकान का शटर, दीवारें और अंदर का पूरा स्ट्रक्चर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय क्षेत्र में सन्नाटा था, जिससे आग का पता देर से चल पाया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की वजह मानी जा रही है। दुकान में लाखों रुपए का मोबाइल और एसेसरीज का स्टॉक था जो पूरी तरह जल गया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179