Traffic Tail

जयपुर में नकली मसालों की फैक्ट्री पकड़ी:चावल के भूसे में केमिकल मिलाकर बना रहे थे हल्दी और मिर्ची पाउडर, मालिक भागा

जयपुर में चावल के भूसे से हल्दी और मिर्चा का पाउडर बनाया जा रहा था। पुलिस ने फैक्ट्री पर दबिश देकर मसालों को जब्त किया गया। वहीं पुलिस के पहुंचने से पहले ही फैक्ट्री मालिक भाग गया। खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर जाकर सैंपल लिए। कार्रवाई खोरा बीसल थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम को की।

नकली मसालों को किया जब्त खोरा बीसल सीआई सुरेन्द्र चौधरी ने बताया- मुखबिर से जानकारी मिली थी की थाना इलाके में राजेंद्र नाम का एक व्यक्ति नकली मसालों की फैक्ट्री चलाता हैं। पुलिस टीम शाम को फैक्ट्री में पहुंची। फैक्ट्री में पुलिस टीम को हल्दी और मिर्ची का पाउडर मिला।

मालिक को कई बार फोन भी किए लेकिन उसका फोन बंद मिला, जिसके बाद खाद्य विभाग की टीम को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। खाद्य विभाग की टीम ने मौके से हल्दी, मिर्ची के सेंपल लिये, जिस के बाद पुलिस टीम ने मौके से 1400 किलो हल्दी पाउडर,75 किलो मिर्ची पाउडर और 400 किलो चावल-चावल का भूसा रिकवर किया।

चावल के भूसे से बना रहे थे हल्दी और मिर्चा का पाउडर पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राजेन्द्र पूर्व में भी मिलावटी मसाले बनाने के मामले में गिरफ्तार हो चुका हैं। राजेन्द्र चावल के भूसे को घटिया किस्म की मिर्ची और हल्दी में मिलाकर बाजार में सप्लाई किया करता हैं। मौके से पुलिस टीम को मसालों की पैकिंग भी मिली हैं।

चावल के भूसे के साथ केमिकल मिला कर इसे तैयार किया जा रहा था। भूसे को इतना बारीक पीसा जाता फिर उसे मिर्ची और हल्दी पाउडर के साथ मिलकर पैक कर दिया जाता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179