Traffic Tail

भाजपा ने मोरपाल सुमन की बेदाग छवि, सेवाभाव और संगठनात्मक क्षमताओं के आधार पर बनाया प्रत्याशी:— मदन राठौड़

.भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया ​बाइट के दौरान कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा अंता विधानसभा उपचुनाव में मोरपाल सुमन को पार्टी का आधिकारिक प्रत्याशी घोषित किया गया है। मोरपाल सुमन जैसे जमीनी कार्यकर्ता के माध्यम से पार्टी अंता की जनता को एक मजबूत, सजग और सेवाभावी नेतृत्व प्रदान करना चाहती है। यह निर्णय पार्टी की संसदीय बोर्ड की सहमति से लिया गया है। मोरपाल सुमन एक समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता हैं, जो प्रारंभ से ही पार्टी की विचारधारा से जुड़े हुए हैं और विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते आ रहे हैं। वे एक सामान्य परिवार से आते हैं और जनसेवा की भावना से प्रेरित होकर निरंतर समाज के बीच कार्य कर रहे हैं। उनकी निस्कलंक छवि, सेवाभाव और संगठनात्मक क्षमताओं के आधार पर उन्हें प्रत्याशी बनाया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा ने अंता विधानसभा क्षेत्र में गहन सर्वेक्षण, संगठनात्मक विचार-विमर्श और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं से परामर्श के उपरांत यह निर्णय लिया है। विभिन्न सर्वेक्षणों में मोरपाल सुमन को क्षेत्र का सर्वाधिक लोकप्रिय और स्वीकार्य चेहरा पाया गया। उनके चयन में सामाजिक समरसता, अनुभव, और जनता से जुड़ाव को प्राथमिकता दी गई है। राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार देशभर में सुशासन और विकास की नीति को बल मिल रहा है, उसी प्रकार राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में निरंतर जनहितैषी योजनाओं को शुरू किया जा रहा है। अब अंता विधानसभा क्षेत्र में भी विकास की गति को तेज करने के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रतिबद्ध है। भाजपा समस्त कार्यकर्ताओं, समर्थकों और अंता विधानसभा की जनता से अपील करती है कि वे मोरपाल सुमन को पूर्ण समर्थन देकर उन्हें ऐतिहासिक जीत दिलाएं। राठौड़ ने पंच दिवसीय दीपोत्सव धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दीवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179