Traffic Tail

भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी का समस्या समाधान संवाद

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न राज्यों से आए भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, किसान प्रतिनिधियों एवं आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री चौधरी ने उपस्थित साथियों से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों के सर्वांगीण विकास और कृषि क्षेत्र के सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, आत्मनिर्भर भारत अभियान, दलहन आत्मनिर्भरता मिशन और धन-धान्य कृषि योजना जैसी प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि भाजपा का यह जनसंपर्क एवं जनसेवा अभियान संगठन को जनता से और अधिक जोड़ने का कार्य कर रहा है। कार्यकर्ताओं, किसानों और आमजन से सीधे संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान और नीति निर्माण की दिशा तय होती है। यही लोकतंत्र और अच्छे शासन की असली शक्ति है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल सत्ता का नहीं बल्कि सेवा, समर्पण और संगठन का माध्यम है

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179