Traffic Tail

जयपुर में रिकवरी एजेंट ने किया विवाहिता से रेप:किश्त की वसूली के लिए आया घर, विरोध पर पति को मरवाने की धमकी

जयपुर में रिकवरी एजेंट के एक विवाहिता से रेप करने का मामला सामने आया है। किश्त की वसूली के लिए वह अपने दोस्त के साथ घर आया था। जबरदस्ती का विरोध करने पर पति को मरवाने के साथ घर की नीलामी करवाने की धमकी दी। बगरू थाने में पीड़ित विवाहिता ने आरोपी रिकवरी एजेंट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच ACP (बगरू) हेमेन्द्र शर्मा कर रहे है।

पुलिस ने बताया- बगरू की रहने वाली 25 साल की विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। लोन की किस्त ड्यू होने वसूली के लिए 9 अक्टूबर को दो लड़के घर पर आए थे। किश्त के रुपए देने की कहने पर पति के बाहर गए होने की बताया। पति के शाम को घर आने पर किश्त लेकर जाने की कहने के बाद भी दोनों लड़के घर में ही बैठ गए। घर की साफ-सफाई के दौरान कमरे में पीछे से आकर एक लड़के कमरा लॉक कर दिया।

पीछे से पकड़ जबरदस्ती करने का विरोध कर शोर मचाया। आरोपी लड़के ने शोर मचाने को लेकर धमकाया। पति को जान से मरवाने की धमकी देकर घर की नीलामी करवाने की धमकी दी। डरा-धमकाकर आरोपी लड़के ने जबरन उसके साथ रेप किया। पति के घर लौटने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई। बगरू थाने में सोमवार शाम पीड़ित विवाहिता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179