किशनगढ़। त्योहारों से पहले किशनगढ़ पुलिस एक्शन मोड में नजर आई। शहर की कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से आज पुलिस ने भव्य फ्लैग मार्च निकाला।
एडिशनल एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में और आईपीएस अजय सिंह राठौड़ की देखरेख में पुलिस का दस्ता मुख्य मार्गों से गुज़रा, जिससे लोगों में सुरक्षा का भरोसा और अपराधियों में खौफ नजर आया।
इस मौके पर थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह (मदनगंज) और थानाधिकारी संजय शर्मा (गांधीनगर) सहित पूरा पुलिस बल मौजूद रहा।
अधिकारियों ने जनता से शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की और स्पष्ट संदेश दिया — “कानून तोड़ने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है।”






