Traffic Tail

गंगापुर-रायपुर रोड पर युवक का मिला शव:सिर पर धारदार हथियार के घाव, कीमती जेवर और वाहन गायब

गंगापुर-रायपुर रोड पर गुरुवार को एक सुनसान प्लांट में छतरपुरा निवासी 50 वर्षीय अमरचंद बंजारा का शव मिला है। पुलिस ने शव की पहचान कर ली है। आशंका है कि उनकी हत्या कर शव को यहां फेंका दिया गया। उनके कीमती जेवर और वाहन भी गायब हैं।

रायपुर थाना क्षेत्र के छतरपुरा कोशीथल निवासी अमरचंद बंजारा (पिता गोरु बंजारा) का शव गंगापुर-रायपुर रोड के पास से बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त की।

परिजनों के अनुसार अमरचंद बुधवार सुबह करीब 10 बजे घर से निकले थे। परिवार ने बताया कि उन्हें किसी ने फोन करके बुलाया था। दोपहर 1:30 बजे उनकी फोन पर परिजनों से बात हुई थी, जिसमें पैसों को लेकर चर्चा हुई। अमरचंद ने शाम तक घर लौटने की बात कही थी, लेकिन रात तक उनका कोई पता नहीं चला। मोबाइल फोन दूसरी जगह टूटा हुआ पड़ा है।

पोस्टमार्टम और प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अमरचंद के सिर पर कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियार से तीन से चार वार किए गए थे। परिजनों ने बताया कि उनकी पुरानी सुपर स्प्लेंडर बाइक, लगभग 7 से 8 तोला सोना, दो चांदी के कड़े और अन्य कीमती सामान भी मौके से गायब हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179