Traffic Tail

किशनगढ़ में कांग्रेस की बैठक, बड़े नेताओं ने दी पार्टी को मजबूती की दिशा

किशनगढ़(अजमेर )अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने अजमेर देहात के जिला अध्यक्ष के लिए अशोक तवंर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा को कार्यकर्ताओं की नब्ज टोटलने के लिए भेजा है। अजमेर जिला देहात कांग्रेस कमेटी की बैठक किशनगढ़ में आयोजित हुई। केंद्रीय पर्यवेक्षक प्रेस वार्ता की उसमें अनेक मुद्दों पर बात रखी।

देहात कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई- देहात की बैठक में किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी, पूर्व मंत्री रघु शर्मा, पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ, जिला अध्यक्ष भूपेंद्र राठौर, पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्यापारियों से की मुलाकात- केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने मार्बल एसोसिएशन सभागार में देहात क्षेत्र के प्रमुख व्यापारियों व व्यापारिक संगठनों से मुलाकात कर नए जिला अध्यक्ष व कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए रायशुमारी की।

वकीलों से कि मुलाकात- कांग्रेस के केंद्रीय दल ने होटल रॉयल हेरिटेज में देहात क्षेत्र के वकीलों व बुद्धिजीवियों से सुझाव मांगे। वकीलों ने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने व नए नेतृत्व पर अपनी राय दी।

इसके साथ ही केंद्रीय दल ने सुरसुरा में तेजाजी मंदिर व सलेमाबाद में श्री जी महाराज का आशीर्वाद भी लिया।

आज के कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यवेक्षक अशोक तंवर, करणपुर विधायक रूपेंद्र पाल सिंह कुन्नर, नीमकाथाना के पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल, विधायक विकास चौधरी, पूर्व मंत्री रघु शर्मा, पूर्व मंत्री नसीम अख्तर, पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर, विधायक महेंद्र गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष मोहित खंडेलवाल, सत्यनारायण बटेश्वर सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता साथ रहे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179