Traffic Tail

एसएमएस में आग लगने से हुई आठ मौतो के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार, मृतकों के परिवारजन को एक करोड़ मुआवजा दे सरकार: खाचरियावास

पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने आज एसएमएस अस्पताल पहुंचकर आग से आठ लोगों की मौत के मामले में मृतकों के परिजनों से मुलाकात की घायलों के हाल-चाल जाने और अस्पताल के डॉक्टर से मिलकर मरीज और घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की खाचरियावस ने कहा कि एसएमएस में हुई दुर्घटना के लिए राजस्थान की भाजपा सरकार जिम्मेदार है क्योंकि अस्पताल में कोई भी व्यवस्था ठीक नहीं थी पहले नकली दवा पीने से पांच बच्चों की मौत हो गई अब एसएमएस में सरकारी लापरवाही से आठ लोग जलकर मर गए सरकार को तुरंत प्रभाव से जिन लोगों की मौत हुई है उनके परिवारजनों को एक करोड रुपए मुआवजा देकर सारे मामले की न्यायिक जांच करानी चाहिए और मुख्यमंत्री को आस्वस्त करना चाहिए कि भविष्य में राजस्थान में सरकारी लापरवाही से किसी भी अस्पताल और स्कूल में कोई भी मौत नहीं होगी क्योंकि लगातार पिछले दो वर्षों से कभी नकली दवा पीने से ,कभी आग लगने से ,स्कूल की छत गिरने से सरकारी लापरवाही से सबसे ज्यादा मौतें हुई है सरकार का रवैया पूरी तरह से तानाशाही पूर्ण और असंवेदनशील है इससे स्पष्ट हो गया है की सरकार में भारी भ्रष्टाचार व्याप्त है इसीलिए किसी भी काम को ईमानदारी से और अच्छे ढंग से अंजाम नहीं दिया जा रहा है इसीलिए लोगों की मौत हो रही है इस मामले में पीड़ितों को न्याय देकर न्यायिक जांच कराकर सरकार ने लोगों के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाई तो कांग्रेस सरकार के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी!

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179