Traffic Tail

सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में अब तक 3 लाख से अधिक पशुपालक हुए लाभान्वित

मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव और गरीब के उत्थान, किसान एवं महिला के सम्मान के लिए निरंतर काम कर रही है। इसी दिशा में 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा मनाया गया। इस सेवा पखवाड़े के तहत समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रदेशभर में ग्रामीण और शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया गया। इन सेवा शिविरों में 16 विभागों को शामिल किया गया। ग्रामीण सेवा शिविरों में रजिस्ट्री, पट्टे, गिरदावरी, कुर्रेजात, विभाजन, नामांतरण, प्रमाण पत्र और अन्य विभिन्न कार्य किए जाने के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं से भी पात्र लोगों को जोड़ा गया। इसमें पशुपालन विभाग ने भी सक्रियता से भाग लिया और पशुओं के कल्याण से संबंधित कई गतिविधियों का आयोजन किया गया।
विभाग के निदेशक डॉ आनंद सेजरा ने बताया कि पशुपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत के मार्गदर्शन में पशुपालन विभाग ने इन सेवा शिविरों के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों में विभाग की योजनाओं के प्रचार प्रसार के साथ पशुओं के उपचार और टीकाकरण आदि गतिविधियां आयोजित कीं। प्रदेशमें अब तक 3 लाख 34 हजार 106 पशुपालक इन शिविरों से लाभान्वित हुए। 8 लाख 44 हजार 190 छोटे बड़े पशुओं का उपचार इन शिविरों के तहत हुआ जबकि एफएमडी, गलघोंटू, लंगड़ा बुखार तथा पीपीआर रोगों से बचाव के लिए 3 लाख 93 हजार 990 पशुओं का टीकाकरण किया गया। 11 लाख 74 हजार 634 पशुओं को कृमिनाशक दवा की खुराक पिलाई गई और बाह्य परजीवी रोगों से बचाव के लिए 9 लाख से अधिक पशुओं पर कृमि नाशक दवा का छिड़काव किया गया। इन शिविरों के माध्यम से 1 लाख 10 हजार 852 मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा की पॉलिसी का वितरण भी किया गया।
सेवा पखवाड़ा प्रदेश के हर नागरिक तक सुशासन, सुविधाएं और विकास की पहुंच सुनिश्चित करने के साथ ही जनसेवा के लक्ष्य की प्राप्ति का एक सशक्त माध्यम साबित हुआ जहां एक ही मंच पर और एक ही स्थान पर सभी विभागों ने आपसी समन्वय के साथ आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179